बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली साई-फ़ाई फ़िल्म ‘समुक’ की शूटिंग इन दिनों UK में चल रही है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभाते नज़र आएंगे।
यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे अलग तरह की फ़िल्म होने वाली है, जिसमें दर्शकों को ‘एलियन’ देखने को मिलेंगे।
बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस दिखेंगी
मेकर्स इस मूवी से जुड़ी हर बड़ी जानकारी छिपा रहे हैं। हालांकि, फिल्म में हीरोइन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाली सिनेमा की एक एक्ट्रेस अक्षय कुमार की एलियन मूवी ‘समुक’ में दिखेंगी, जिसका नाम फाइनल हो गया है।
मेकर्स ने हीरोइन से बात करके सब कुछ फाइनल कर लिया है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देगी।
अक्षय कुमार की समुक को मिली ‘हीरोइन’
वैरायटी इंडिया की लेटेस्ट खबर की मानें तो, ‘समुक’ के मेकर्स ने बंगाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा को फाइनल कर लिया है, जो ‘भूल भुलैया’ स्टार के साथ नजर आएंगी। बंगाली सिनेमा में सफलता पाने के बाद एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
EXCLUSIVE: #AkshayKumar’s ‘#Samuk’ Finds Its Lead Heroine in #RukminiMaitr
— Variety India (@VarietyIndia) September 2, 2026
साउथ से बॉलीवुड में कई खूबसूरत एक्ट्रेस आई हैं लेकिन बॉलीवुड में बंगाली सिनेमा की हीरोइन की एंट्री लोगों को हैरान कर देगी।
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने पोर्टल को बताया है कि, “मेकर्स लगातार मैत्रा से बात कर रहे हैं। वह ‘समुक’ में एक अहम रोल निभाती दिखेंगी। रुक्मिणी को उनका रोल बहुत पसंद आया है। मेकर्स एक ऐसी हीरोइन की तलाश में थे जिसका चेहरा दर्शकों ने न देखा हो और जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की हो।”
12 साल बाद हाथ मिला रहे हैं
एक समय था जब विपुल अमृतलाल शाह और एक्टर अक्षय कुमार साथ में कई फिल्में बनाते थे। हालांकि, पिछले 12 सालों से उन्होंने हाथ नहीं मिलाया है।
उसके बाद ‘समुक’ के साथ यह प्रोड्यूसर-एक्टर की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ आ रही है। इस बार, उन्होंने एक एलियन मूवी लाने का फैसला किया है, एक ऐसा सब्जेक्ट जिस पर इंडियन सिनेमा में बहुत कम लोगों ने काम किया है।
