Gold Investment High Return History What Will 1 Lakh Become After 10 Years at Future Gold Rates

क्या आप भी अगले 10 सालों में अपने ₹1 लाख के इन्वेस्टमेंट को डबल से भी ज़्यादा करना चाहते हैं? तो एक बात जान लीजिए कि, सोना हमेशा से भारतीयों के लिए एक सेफ़ इन्वेस्टमेंट माना जाता रहा है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, कंपाउंडिंग के जादू से 10 साल बाद आपके इन्वेस्टमेंट की असल में कितनी वैल्यू होगी? सोने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और एक्सपर्ट्स के बताए आंकड़े आपको चौंका देंगे।

एक्सपर्ट की सलाह

भारतीय परिवारों के लिए सोना सालों से सिर्फ़ सजावट का सामान नहीं रहा है। वह मुश्किल समय में एक भरोसेमंद साथी और इन्वेस्टमेंट का एक बहुत अच्छा ज़रिया रहा है।

एक्सपर्ट हमेशा महंगाई से बचाने और पोर्टफोलियो को मज़बूत करने के लिए कुल एसेट का 10-15% सोना रखने की सलाह देते हैं।

10 साल बाद सोने की कीमत कितनी होगी?

अगर आप आज सोने में ₹1,00,000 इन्वेस्ट करते हैं, तो 10 साल बाद इसकी कीमत कितनी होगी? तो जान लीजीए कि, सोने ने हमेशा लंबे समय में अच्छा रिटर्न दिया है और महंगाई दर को भी पीछे छोड़ दिया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के मुताबिक, पिछले 10 सालों में सोने ने औसतन ~10% से 11% सालाना (CAGR) की दर से रिटर्न दिया है।

लॉन्ग-टर्म रिटर्न की बात करें तो?

अगर हम लॉन्ग-टर्म रिटर्न की बात करें, यानी पिछले 20-25 सालों में सोने का CAGR एवरेज ~11.5% से 12% रहा है।

Gold Investment High Return History What Will 1 Lakh Become After 10 Years at Future Gold Rates

कंपाउंडिंग के नियम के अनुसार, अगर सोने की कीमत इसी हिस्टोरिकल रेट पर चलती है, तो आपके ₹1,00,000 के इन्वेस्टमेंट की वैल्यूएशन अलग-अलग रेट ऑफ़ रिटर्न पर ऊपर दिखाई गई फोटो के अनुसार हो सकती है।

अब अगर सोना भी अपने 10 साल के पुराने रिकॉर्ड (~10% सालाना) के हिसाब से रिटर्न देता है, तो आज आपके ₹1 लाख 10 साल में लगभग ₹2.60 लाख हो जाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो, आपको लगभग 160% का नेट प्रॉफ़िट मिलेगा।

कैपिटल गेन टैक्स छूट का लाभ

अगर आप 10 साल के लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं, तो आप फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दे सकते हैं।

इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सबसे सुरक्षित विकल्प है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज का कोई नुकसान नहीं होता है और मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन टैक्स में छूट का भी लाभ मिलता है।

Digital Gold आसान ऑप्शन

गोल्ड म्यूचुअल फंड और ETF सीधे स्टॉक मार्केट के ज़रिए सोने की मौजूदा कीमत में निवेश करते हैं। इनमें लिक्विडिटी बहुत आसान होती है।

इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड उन लोगों के लिए एक आसान ऑप्शन है; जो कम रकम (₹100 से शुरू) से निवेश करना चाहते हैं। सोने को सिर्फ़ ‘रातों-रात अमीर बनने’ का ज़रिया न समझें।

यह आपके पोर्टफ़ोलियो के लिए एक सेफ़्टी नेट है, जो किसी बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश या ग्लोबल आर्थिक मंदी के दौरान आपके पूरे इन्वेस्टमेंट को सपोर्ट करता है। अपने कुल इन्वेस्टमेंट का सिर्फ़ 10-15% गोल्ड एसेट्स में इन्वेस्ट करने की स्ट्रैटेजी सबसे अच्छी मानी जाती है।

नोट: यहां दी गई जानकारी सिर्फ़ जानकारी के लिए है। मार्केट में इन्वेस्ट करने में रिस्क हो सकता है। इन्वेस्ट करने से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह लें।

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading