बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के ज़रिए समाज की आंखें खोलने का काम कर रहे हैं। अब जल्द ही वह एक ऐसी फिल्म लाने जा रहे हैं, जो भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की असली कहानी लोगों को बताएगी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ गेम चेंजर साबित होगी
विवेक अग्निहोत्री जल्द ही लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी’ पर आधारित एक फिल्म शुरू करने वाले हैं, जिसमें कई अंदरूनी कहानियां सामने आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ गेम चेंजर साबित होगी।
EXCLUSIVE: #KartikAaryan Takes Up Vivek Agnihotri’s Real-life Inspired ‘Operation Sindoor’
— Variety India (@VarietyIndia) October 28, 2026
वैरायटी इंडिया ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि, कार्तिक आर्यन अभी शमित अमीन की ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में बिज़ी हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद वह विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करेंगे।
‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्में बना चुके विवेक अग्निहोत्री ने प्रोजेक्ट सिंदूर के लिए पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिलाया है।
कार्तिक आर्यन की हर फिल्म ‘अलग’ है
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक समय रोम-कॉम फिल्मों के लिए जाने जाते थे। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालें, तो उनकी हर फिल्म अलग है।
Bigg Collaboration 🚨
#KartikAaryan To Play Lead Role In @vivekagnihotri ‘s #OperationSindoor 🔔
@TheAaryanKartik is set to star in Operation Sindoor, directed by Vivek Agnihotri and produced by Bhushan Kumar. Reports had previously named Varun Dhawan as a possible lead. Kartik will reportedly start the film after Shimit Amin’s Captain India, based on Operation Raahat. India launched Operation Sindoor after the April 2025 Pahalgam attack.
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 28, 2026
कार्तिक आर्यन एक तरफ प्रोजेक्ट सिंदूर का हिस्सा हैं, तो दूसरी तरफ वह ‘नागजिला’ जैसी सुपरहीरो मूवी में भी नजर आएंगे। वह अनुराग बासु की रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगे और उनके पास ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी मूवी भी है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो, ये फिल्में कार्तिक आर्यन की इमेज को पूरी तरह से बदल देंगी और उन्हें एक आर्टिस्ट के तौर पर स्थापित करेंगी। ऐसा लगता है कि, कार्तिक किसी एक इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहते।
