MS Dhoni Fitness Update IPL 2026 Chennai Super Kings Star Likely To Play Against Mumbai Indians

MS धोनी अब पूरी तरह से फिट होने की कगार पर हैं और संभावना है कि, वे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। MS धोनी अब टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। पांच बार की चैंपियन टीम अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करने के लिए तैयार है। CSK के फैंस में उम्मीद जगाने के लिए MS धोनी ने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया। इस सीज़न के पहले मैच से ही MS धोनी मैदान से बाहर थे।

MS धोनी मैचों की तैयारी के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं और SRH बनाम CSK मैच के दौरान हैदराबाद में अन्य खिलाड़ियों के साथ देखे गए थे। हालाँकि, उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। CSK ने हाल ही में इस दिग्गज खिलाड़ी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक बल्लेबाज़ को स्टंप आउट किया।

ताज्जुब की बात है की, टीम मैनेजमेंट ने उनकी वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह सवाल भी बना हुआ है कि, क्या धोनी शुरुआती XI का हिस्सा होंगे या फिर वे एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर मैदान में उतरेंगे? CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा, “मुझे पक्का नहीं पता लेकिन धोनी अपने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) में सुधार कर रहे हैं और जिस तरह से वे नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं, उससे मैं खुश हूँ।”

संजय मांजरेकर ने भी धोनी की संभावित भूमिका पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “आपको धोनी को मैदान पर बनाए रखना होगा, लेकिन आप यह कैसे सुनिश्चित करेंगे? वे लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। जब वे सिर्फ तीन या चार गेंदों का सामना करने के लिए मैदान पर आते हैं, तो यह एक मज़ाक जैसा लगता है। टीवी कवरेज उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है और इसे एक ‘अच्छी पारी’ बताता है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब ऐसा नहीं होना चाहिए। यह कोई लंबे समय का समाधान नहीं है। मैं यह अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि, रुतुराज गायकवाड़ को कैसा महसूस हुआ होगा, जब MS धोनी मैदान पर तो मौजूद थे लेकिन टीम की कप्तानी नहीं कर रहे थे। इसके विपरीत, जब वे मैदान पर मौजूद ही नहीं होते हैं, तो स्थिति अलग होती है।” आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए 44 IPL मैचों में, MS धोनी ने 35 से ज़्यादा के औसत से कुल 772 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading