अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam 3: द कन्क्लूजन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने से फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि, विजय सलगांवकर और उनके परिवार का यह सस्पेंस ड्रामा कहां खत्म होगा।
अजय देवगन ने सस्पेंस से पर्दा उठाया
इस बीच, चौथे पार्ट (‘Drishyam 4’) को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं। हालांकि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजय देवगन ने खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठाया है और चौथे पार्ट को लेकर स्थिति साफ कर दी है।
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Drishyam 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 09 सितंबर को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अजय ने किया ‘साफ’
इस बीच ‘दृश्यम 4’ ( Drishyam 4 ) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन से फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर सवाल पूछा गया। अजय ने साफ किया कि, फिलहाल ‘Drishyam 3’ इस कहानी का आखिरी भाग है। उन्होंने यह भी कहा कि, भविष्य में क्या होगा; यह कोई नहीं जानता।
‘Drishyam 4’ पर अपडेट
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Drishyam 3: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर बुधवार, 9 सितंबर को रिलीज़ हुआ।
फिल्म की मेन स्टार कास्ट अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। ऐसे में फिल्म के नाम से साफ है कि, यह कहानी का आखिरी हिस्सा है।
#AjayDevgn reflects on the journey of the #Drishyam franchise and shares his wish to bring its final chapter, #DrishyamTheConclusion, to a fitting end.
#FilmfareLens https://t.co/8YMuw9QDQs
— Filmfare (@filmfare) September 9, 2026
हालांकि, मलयालम फिल्म के मेकर्स द्वारा नए पार्ट की घोषणा के बाद हिंदी वर्जन के चौथे पार्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अजय देवगन से ‘Drishyam 4’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि, भविष्य में क्या होगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।
कहानी को आगे बढ़ाना आसान नहीं था: अजय देवगन
अजय देवगन ने कहा कि, ‘Drishyam 3’ बनाने का फैसला पहले से तय नहीं था। उन्होंने कहा कि, दूसरी फिल्म के बाद टीम को नहीं पता था कि तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं।
उनके मुताबिक, इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाना आसान नहीं था, क्योंकि सिर्फ एक स्क्रिप्ट तैयार करके आप सीक्वल नहीं बना सकते।
कड़ी मेहनत की और एक बेहतरीन स्क्रिप्ट तैयार की
अजय ने कहा कि, कहानी को आगे बढ़ाने का आइडिया फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक को आया। इसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक राइटर्स के साथ स्क्रिप्ट पर काम किया।
अजय ने कहा कि, अभिषेक ने इस पर कड़ी मेहनत की और आखिरकार एक बेहतरीन स्क्रिप्ट तैयार की। टीम को लगा कि, कहानी को पूरा करने का यह सही समय है।
उन्होंने कहा कि, उनकी राय में इस फिल्म की कहानी को इससे आगे नहीं ले जाना चाहिए। अगर कोई कहानी अपने सबसे अच्छे मोड में पूरी हो, तो वह बेहतर होती है।
क्या ‘Drishyam 3’ इस फ्रेंचाइज़ी की आखिरी फिल्म है?
अजय से पूछा गया कि, क्या ‘Drishyam 3’ इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी? तो उन्होंने कहा, “अभी के लिए, यह इसका अंत है। कल क्या होगा, कोई नहीं जानता लेकिन अभी मुझे पूरा भरोसा है कि यह इसका अंत है।”
जानकारी के लिए बता दें कि, ‘Drishyam: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
