इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को ‘अनकहे सपनों और अनसुनी कहानियों’ का मंच कहा जाता है। बस सोमवार की रात को एक ऐसी ही नई कहानी लिखी गई। बिहार के गोपालगंज से निकलकर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम तक का सफर तय करने वाले साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में ही वो कारनामा कर दिखाया, जिसका सपना दुनिया का हर युवा गेंदबाज देखता है।
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले 21 साल के अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ साकिब हुसैन ने सोमवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ 24 रन देकर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। साकिब IPL के इतिहास में डेब्यू मैच में चार या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं और अब उनके नाम डेब्यू मैच में संयुक्त रूप से पाँचवाँ सबसे बेहतरीन बॉलिंग फ़िगर भी दर्ज हो गया है, जो उन्होंने अश्विनी कुमार के साथ साझा किया है। वह अल्ज़ारी जोसेफ़ (6/12), एंड्रयू टाई (5/17) और शोएब अख़्तर (4/11) से पीछे हैं।
Best bowling figures on IPL debut
- Alzarri Joseph – 6/12 (MI vs SRH, Hyderabad, 2019)
- Andrew Tye – 5/17 (GL vs RPS, Rajkot, 2017)
- Shoaib Akhtar – 4/11 (KKR vs DC, Kolkata, 2008)
- Kevon Cooper – 4/26 (RR vs PBKS, Jaipur, 2012)
- Ashwani Kumar – 4/24 (MI vs KKR, Mumbai WS, 2025)
- Sakib Hussain – 4/24 (SRH vs RR, Hyderabad, 2026)
- David Wiese – 4/33 (RCB vs MI, Bengaluru, 2015)
- Praful Hinge – 4/34 (SRH vs RR, Hyderabad, 2026)
साकिब ने SRH के एक और डेब्यू करने वाले खिलाड़ी प्रफ़ुल हिंगे (4/34) के साथ मिलकर हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद को 57 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद फ़ैन्स को सोमवार को सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 मैच में एक हाई-स्कोरिंग मुक़ाबले की उम्मीद थी। हालांकि फेन्सने दो डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज़ “प्रफ़ुल हिंगे” और “साकिब हुसैन” के शानदार प्रदर्शन को देखा, जिसकी बदौलत SRH ने RR को 57 रनों से हरा दिया।
Indian players with 4-fers in their maiden IPL spell
- 4/24 – Shadab Jakati (CSK) vs DC, Johannesburg, 2009
- 4/24 – Ashwani Kumar (MI) vs KKR, Mumbai WS, 2025
- 4/24 – Sakib Hussain (SRH) vs RR, Hyderabad, 2026
- 4/29 – Paul Valthaty (PBKS) vs Deccan Chargers, Hyderabad, 2011
- 4/34 – Praful Hinge (SRH) vs RR, Hyderabad, 2026
साकिब हुसैन की प्रगति पर आईपीएल स्काउट्स द्वारा लगातार नज़र रखी गई है। बिहार के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। इससे पहले, उन्हें आईपीएल 2024 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने साइन किया था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अगले सीजन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। उन्होंने बिहार के लिए साल 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया था।
17 साल की उम्र में, उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। साकिब ने साल 2025-26 रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 रन देकर 6 विकेट चटकाते हुए अपना पहला पांच विकेट हॉल (five-wicket haul) प्राप्त किया। आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदे जाने के बाद, इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को अपने डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साकिब का प्रदर्शन
फर्स्ट क्लास (FC) क्रिकेट में साकिब हुसैन ने 6 मैचों की 8 पारियों में 712 गेंदें फेंकी और 492 रन देकर 16 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBI) 6/41 रहा है। इस फॉर्मेट में उनका गेंदबाजी औसत 30.75, इकोनॉमी 4.14 और स्ट्राइक रेट 44.5 है। साथ ही उन्होंने दो बार 4 विकेट, एक बार 5 विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। टी20 (T20s) क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 13 पारियों के दौरान 223 गेंदें फेंककर 367 रन दिए और 14 विकेट हासिल किए। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 रहा है, जिसमें उनकी इकोनॉमी 9.87, औसत 26.21 और स्ट्राइक रेट 15.9 दर्ज है। उन्होंने टी20 करियर में दो बार 4 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply