‘राजस्थान रॉयल्स’ जो IPL 2026 में चार मैच में चार जीत के साथ एकमात्र ऐसी टीम है, जिसका रिकॉर्ड शानदार रहा है। हालांकि अब यही टीम विवादों में घिर गई है। गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनके पिछले मैच का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कथित तौर पर IPL नियमों का उल्लंघन होता दिख रहा है। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए “तत्काल कार्रवाई” की मांग की है।
इस वीडियो क्लिप में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ‘रोमी भिंडर’ को टीम के डगआउट में मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। साथ ही, उनके बगल में बैठे वैभव सूर्यवंशी को भी उस डिवाइस की ओर देखते हुए देखा गया। यह घटना ब्रॉडकास्टर्स ने राजस्थान के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के 11वें ओवर में कैमरे में कैद की, ठीक वैभव के आउट होने के कुछ ही देर बाद।
This is COMPLETELY A NO NO. WHERE WAS ANTI CORRUPTION 😳 https://t.co/6za4cvc6gm
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 11, 2026
RR मैनेजर ने IPL नियम तोड़ा
IPL के PMOA (Players and Match Officials Area) प्रोटोकॉल के अनुसार, “PMOA क्षेत्र में मोबाइल फ़ोन और दुसरे इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।” इस क्षेत्र में ड्रेसिंग रूम, खिलाड़ियों के मैच देखने के बाहरी क्षेत्र, TV/थर्ड अंपायर का क्षेत्र, मैच रेफरी का कमरा, खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के खाने के क्षेत्र, डगआउट और BCCI के भ्रष्टाचार-रोधी एवं सुरक्षा मैनेजर द्वारा निर्धारित कोई भी अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
हालांकि डगआउट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति है लेकिन यह केवल एक निर्धारित एनालिस्ट टेबल पर बैठे ‘टीम एनालिस्ट” पर ही लागू होता है। नियम स्पष्ट रूप से कहता है की, “टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम क्षेत्र में फ़ोन का उपयोग कर सकता है लेकिन डगआउट में नहीं।”
BCCI के भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई के प्रमुख द्वारा नियुक्त दो BCCI भ्रष्टाचार-रोधी मैनेजर, PMOA की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि, उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि, खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों को स्टेडियम पहुंचने पर अपने फ़ोन, स्मार्टवॉच, या किसी भी संचार उपकरण को बंद करके टीम सुरक्षा संपर्क अधिकारी (SLO) के पास जमा करना होगा।
ललित मोदी ने IPL उल्लंघन को उठाया
यह घटना ललित मोदी की नज़र से नहीं बच पाई, जिन्होंने भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे “पूरी तरह से अस्वीकार्य” (complete no-no) करार दिया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। “डगआउट में मोबाइल फ़ोन रखना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। क्या सच में ऐसा हुआ? मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ होगा। अगर ऐसा हुआ है, तो IPL गवर्निंग काउंसिल को तत्काल कार्रवाई करने की ज़रूरत है,” उन्होंने पोस्ट किया। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply