Akshay Kumar Saif Ali Khan Reunite After 18 Years Haiwaan Teaser Promises a Gripping Psychological Thriller

बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। लंबे इंतज़ार के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘Haiwaan’ का टीज़र बड़े ही धूमधाम से रिलीज़ हो गया है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दोनों एक्टर्स लगभग 18 साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘Haiwaan’ काफी समय से चर्चा में है। मेकर्स ने यह भी अनाउंस किया था कि, ‘Haiwaan’ का टीज़र 12 अगस्त यानी आज रिलीज किया जाएगा।

बस इसी बेसिस पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर Haiwaan का पहला टीज़र तय टाइम के हिसाब से रिलीज़ हो गया है। थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस टीज़र को देखकर आपका एक्साइटमेंट भी हाई हो जाएगा।

Haiwaan का टीज़र सामने आया

इससे पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म Haiwaan का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

अब इस मूवी का लेटेस्ट टीज़र भी रिलीज हो गया है, जिसे अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘वो धमकी सुनता है, मैं ही धमकी हूं। अब कौन जीतेगा, हीरो या जानवर?’

टीज़र में आप सैफ अली खान को एक अंधे इंसान के रोल में देख सकते हैं, जबकि अक्षय विलेन के रोल में परछाई की तरह उनका पीछा करते दिख रहे हैं।

कुल मिलाकर, हैवान का यह टीज़र कई सवाल खड़े कर रहा है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। हालांकि, इन सवालों के जवाब आपको हैवान के रिलीज़ होने के साथ ही मिल जाएंगे।

खास बात यह है कि, हैवान के ज़रिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगभग 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। पिछली बार ये दोनों एक्टर फिल्म टशन में दिखे थे।

अक्षय और सैफ की आने वाली फिल्म हैवान अगले महीने 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘हैवान’ ओप्पम का रीमेक है

फिल्म हैवान साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का ऑफिशियल रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। मोहनलाल के अलावा एक्टर पी. समुथिरकानी ने इसमें अहम रोल निभाया था, यह फिल्म साल 2016 में रिलीज़ हुई थी और अब इसका रीमेक हैवान के रूप में आ रहा है।

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading