सोने में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए पिछले कुछ महीने मिले-जुले रहे हैं। गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (गोल्ड ETF) ने लंबे समय में शानदार रिटर्न दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि, पिछले तीन महीनों के आंकड़ों ने इस तेजी पर ब्रेक लगा दिया है।
50 प्रतिशत से ज़्यादा का बंपर रिटर्न
गोल्ड ETF एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसने पूरे साल 50 प्रतिशत से ज़्यादा का बंपर रिटर्न दिया था। हालांकि पिछली तिमाही में गोल्ड ETF घाटे में आ गया है। पिछले तीन महीनों के दौरान लगभग सभी प्रमुख गोल्ड ईटीएफ योजनाओं का प्रदर्शन सुस्त रहा है।
टॉप पर बना हुआ ETF कौन सा है?
ख़ास बात यह है कि, गिरावट के बावजूद ‘द वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ’ -2.33% के सबसे कम नुकसान के साथ टॉप पर बनी हुई है। इसके बाद टाटा गोल्ड ईटीएफ -2.43%, बंधन गोल्ड ईटीएफ -2.44%, 360 वन गोल्ड ईटीएफ -2.44% और मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ -2.45% रहे।
इस दौरान चॉइस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, DSP, LIC MF और एडलवाइस जैसी कई दूसरी स्कीम्स ने भी -2.46% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। दूसरी ओर ज़ेरोधा गोल्ड ETF -2.73% के रिटर्न के साथ लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर रहा। लॉन्ग टर्म ट्रेंड को देखें तो छह महीने की परफॉर्मेंस में स्थिति फिर से पॉजिटिव दिख रही है।
6 महीने की रेंज में रिटर्न
ज़्यादातर फंड्स ने 6 महीने की रेंज में रिटर्न दिया है। ‘द वेल्थ कंपनी गोल्ड ETF’ 1.42% के रिटर्न के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद टाटा गोल्ड ETF और मिराए एसेट गोल्ड ETF हैं जिन्होंने 1.38% का रिटर्न दिया। इसके अलावा, 360 वन गोल्ड ETF ने 1.37% का रिटर्न दिया, जबकि बंधन गोल्ड ETF ने 1.31% का रिटर्न दिया।
52% से 53% की रेंज में फ़ायदा
एडलवाइस और कोटक गोल्ड ETF ने 1.32%, HDFC गोल्ड ETF ने 1.28%, निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BEES ने 1.17% और सबसे कम LIC MF गोल्ड ETF ने 0.56% का रिटर्न दिया। अब हम एक साल के रिटर्न को देखें, तो ज़्यादातर गोल्ड ETF ने एक साल में 52% से 53% की रेंज में भारी फ़ायदा दिखाया है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ़ गोल्ड ETF 53.25% के रिटर्न के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर रहा।
