Haiwaan Movie Trailer Review Akshay Kumar Villain vs Blind Saif Ali Khan Hit or Flop Box Office Comeback After 17 Years

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का रोमांचक ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी सस्पेंस बना दिया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अक्षय एक बहुत खतरनाक विलेन बने हैं, जबकि सैफ एक अंधे व्यक्ति के रोल में उनका मुकाबला करेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि, 17 साल बाद साथ आई यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ होगी या फिल्म ‘फ्लॉप’ हो जाएगी?

अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले अक्षय कुमार अब बहुत ही डार्क और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। ‘हैवान’ का ट्रेलर इस बात का इशारा देता है कि, इस बार उनका किरदार कितना रहस्यमयी और डरावना होने वाला है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगभग 17 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

हैवान का धांसू ट्रेलर आउट

करीब 2 मिनट 34 सेकंड का ट्रेलर शुरू से ही बहुत इंटेंस लगता है। इसमें बैकग्राउंड से आवाज़ आती है, ‘सर, उसने मुझे देख लिया, सर… अब वो मुझे मारेगा, मुझे बचाओ, उसके हाथ में चाकू है।’ फिर ज़ोर से चिल्लाने की आवाज़ आती है। तभी सैफ़ अली ख़ान दिखाई देते हैं, जिन्हें अक्षय बहुत बुरी नज़र से देखते हैं।

इसके बाद शहर में मर्डर का डर बढ़ जाता है, क्योंकि एक किलर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा होता है। सैफ का कैरेक्टर एक अंधे इंसान का दिखाया गया है, जो इस पूरी मिस्ट्री के बीच में फंस जाता है।

मिस्ट्री किलर का ‘पर्दाफाश’ कैसे होगा?

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब एक अंधा लिफ्टमैन, जो एक सिंगल फादर भी है, वे खतरनाक क्रिमिनल के मर्डर का गवाह बनता है। किलर को लगता है कि, वह इंसान उसे पहचान नहीं सकता, इसलिए उसकी पहचान कभी सामने नहीं आएगी। यहां गेम पूरी तरह से पलट जाता है। सैफ के कैरेक्टर की सुनने, सूंघने की काबिलियत और सिर्फ आवाज से लोगों को पहचानने का हुनर ​​उसे इस मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने में मदद करता है।

नेटिज़न्स को अक्षय कुमार-सैफ़ अली खान की फ़िल्म कैसी लगी?

हैवान का ट्रेलर देखने के बाद जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, “हैवान का ट्रेलर बहुत बढ़िया है। इसमें थ्रिल, सस्पेंस और मिस्ट्री का ज़बरदस्त कॉम्बिनेशन है। ट्रेलर फ़िल्म की कहानी और उसके पूरे मूड को अच्छे से दिखाता है। इसके साथ ही यह सस्पेंस भी पैदा करता है कि ‘हैवान’ का असली मकसद क्या है? #AkshayKumar को बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहाँ उनकी बोल्ड और दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। #SaifAliKhan को एक अंधे और सताए हुए इंसान के रोल में देखना दिलचस्प होगा। अब 11 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रियदर्शन की फ़िल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

विलेन के रोल में अक्षय कुमार छाए

X पर एक यूज़र ने लिखा, “अक्षय कुमार विलेन के रोल में… सैफ अली खान अंधे हैं लेकिन बेबस नहीं, प्रियदर्शन एक बार फिर कैमरे के पीछे हैं।” एक और यूज़र ने लिखा, “हैवान का ट्रेलर देखकर लगता है कि, यह साल 2016 की फ़िल्म ‘हश’ पर बेस्ड है। हालांकि, यह फ़िल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। एक शब्द में रिव्यू: अच्छा, लेकिन उतना इंटरेस्टिंग नहीं… पहले दिन 7 करोड़ से ज़्यादा की ओपनिंग।” एक और यूज़र ने लिखा, “#हैवान का ट्रेलर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली, दिल दहला देने वाली थ्रिलर और सर्वाइवल का एहसास करा रहा है। ज़बरदस्त और हाई स्पीड। अक्षय कुमार… वह बहुत डरावना लग रहा हैं। बिल्कुल डरावने। यह शायद सालों में उनका सबसे क्रूर अवतार है।”

 

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading