Varun Dhawan Mrunal Thakur Pooja Hegde Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai to Clash with Bobby Deol Sanya Malhotra Bandar at Bollywood Box Office

सिने जगत में धुरंधर से लेकर भूत बंगला जैसी धांसू मूवी ने छप्परफाड़ कमाई करके पूरे बॉक्स ऑफिस को हिला के रख दिया है। हालांकि, कुछ बॉलीवुड फिल्मे ऐसी भी रही, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और ऑडियंस का प्यार पाने में नाकाम रही। इसी बीच अब जोर-शोर से चर्चा चल रही है कि, बॉलीवुड का बिच्छू अब सीधे बॉलीवुड के बद्री से टकराने वाला है।

बॉलीवुड का बिच्छू अब सीधे बॉलीवुड के बद्री से टक्कर लेगा?

दरअसल, हम वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की बात कर रहे है। जी हाँ, ये दोनों फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। दोनों मूवी की रिलीज डेट 5 जून 2026 है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मनीष पॉल भी नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल की ‘बंदर’ में सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी नज़र आएंगे।

‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का डायरेक्शन कॉमेडी किंग ‘डेविड धवन’ ने किया है। ‘Bandar’ का निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया है। ख़ास बात ये है कि, दोनों फिल्में एक साथ 5 जून 2026 को रिलीज होने जा रही हैं। यानी कि, ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज तय है। एक तरफ रोम-कोम ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ और दूसरी तरफ थ्रिलर एवं सस्पेंस से भरपूर ‘Bandar’ है। दोनों मूवी के ट्रेलर रिलीज हो गए है और दोनों को चाहको का अच्छा ख़ासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब देखने की बात ये है कि क्या बॉलीवुड लवर्स ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ में मशगूल हो जाएंगे या फिर ‘Bandar’ एक लंबी छलांग मारकर बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाएगा? वरुण धवन की बात करें तो, उन्हें एक हिट फिल्म की वाक़ई तलाश है। दूसरी ओर बॉबी देओल एनिमल और आश्रम की सफलता को दोगुना करने एवं उस सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

देखा जाए तो, ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ मूवी एक फैमिली एंटरटेनमेंट बन सकती है। वहीं, ‘Bandar’ में कुछ सीन्स एडल्ट वाले हैं और गाली-गलौज भी है। अगर आप हल्की फुल्की लाइट कॉमेडी पसंद करते हैं, तो ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ मूवी आपके लिए है। दूसरी ओर अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर के दीवाने हैं, तो ‘बन्दर’ मूवी आपके लिए है।

Leave a Reply

Designed with WordPress