IPL 2026 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम अपने पहले तीन मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जिससे फ़ैन्स को निराशा हाथ लगी हैं। मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ पहले मैच में KKR को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ दूसरे मैच में टीम 65 रनों के बड़े अंतर से हार गई। हालांकि पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट से संतोष होना पड़ा। इस तरह, 3 मैच खेलने के बाद भी KKR जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

‘KKR’ को यह दांव उल्टा पड़ा

टीम की इस ख़राब शुरुआत का सबसे बड़ा कारण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का खराब फ़ॉर्म माना जा रहा है। KKR ने ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च करके ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन यह ‘महंगा’ खिलाड़ी अब तक पूरी तरह से फ़्लॉप साबित हुआ है। हैरानी की बात यह है कि, जिस खिलाड़ी पर करोड़ों रुपये बरसाए गए, वह कुल मिलाकर 25 रन भी नहीं बना पाया है। पहले मैच में 18 रन बनाने के बाद, वह दूसरे मैच में सिर्फ़ 2 रन और तीसरे मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गया। ग्रीन की इस तरह की बैटिंग देखकर क्रिकेट जगत में यह सवाल उठ रहा है कि, क्या KKR ने उस पर इतना ज़्यादा पैसा लगाकर कोई ग़लती कर दी है?

अब आगे क्या?

अब KKR की नज़र आने वाले मैचों पर है, जहाँ उन्हें जल्द से जल्द वापसी करनी होगी। KKR अब 9 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ खेलेगी। उसके बाद, 14 अप्रैल को उनका मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स से, 17 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स से और 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। अगर टीम को प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहना है, तो कैमरन ग्रीन जैसे अहम खिलाड़ि को फ़ॉर्म में आना होगा और टीम को जीत दिलानी होगी। हालांकि सवाल अब भी वही है, क्या कैमरन ग्रीन आने वाले मैचों में अपनी 25 करोड़ रुपये की क़ीमत को सही साबित कर पाएँगे?

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading