बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जिसमें 30 से ज़्यादा एक्टर्स की स्टार कास्ट है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार, 11 जून, 2026 को फैंस को देखने को मिला।
‘ट्रेलर’ मुंबई में हुए एक लॉन्च इवेंट में दिखाया गया, जिसमें कास्ट मेंबर्स शामिल हुए और मीडिया से भी बातचीत की। ऐसे में जब अक्षय कुमार को उनके रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने मज़ेदार जवाब दिया।
अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बात की
अक्षय कुमार से जब रिटायरमेंट (काम छोड़ने) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रोज़ सुबह सिर्फ 5 सेकंड के लिए रिटायर होने के बारे में सोचते हैं और फिर भूल जाते हैं।
रिटायरमेंट के बारे में कल सोचूंगा: अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कहा, “मैं रोज़ सुबह 4 बजे उठता हूं। उठते ही पहले 5 सेकंड के लिए मेरे मन में आता है कि, बस अब रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि अगले ही पल याद आता है कि, मुझे तो शूटिंग पर जाना है और 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं! बस, फिर मैं सोचता हूं कि, रिटायरमेंट के बारे में कल सोचूंगा। बस यही सिलसिला पिछले 36 सालों से लगातार चल रहा है।”
शॉर्ट में कहें तो, वे काम से इतना प्यार करते हैं और इतने अनुशासित हैं कि, रिटायरमेंट का ख्याल उनके दिमाग में सुबह सिर्फ 5 सेकंड के लिए आता है और गायब हो जाता है।
उन्होंने आगे कहा, “रिटायर हो गया तो मैं घर पे बैठ के मुझे इलेक्ट्रीशियन का काम मिल जाएगा, मैं डॉग वॉकर बन जाऊंगा, गार्डनर बन जाऊंगा, घर के सारे काम मुझे मिलेंगे। मुझे लगता है कि, उससे अच्छा मैं काम पर जाऊं और रिटायर न होऊं, वो बेहतर रहेगा।”
परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा
उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा के बारे में भी बात की और कहा, “मैं उनके साथ बैठता हूं और अगले दिन वे मुझसे कहते हैं, ‘तुम्हें काम पर जाना चाहिए’।” इसके अलावा, एक्टर ने जीवन और काम के बारे में एक और गंभीर विचार भी शेयर किया। उन्होंने कहा, “मुझे ‘रिटायर’ शब्द से नफ़रत है। मरने से पांच मिनट पहले रिटायर हो जाना चाहिए, यह और भी बेहतर है। मैं सभी को काम करते रहने का सुझाव दूंगा।”
मल्टी-स्टारर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज और नामचीन कलाकारों की एक बहुत बड़ी फौज एक साथ नज़र आने वाली है।
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली।

Leave a Reply