IPL 2026 Big Changes Expected After Poor Season for Rishabh Pant Axar Patel and Ajinkya Rahane

IPL 2026 के सीज़न में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई बड़ी फ्रेंचाइज़ियों में लीडरशिप को लेकर खलबली मची हुई है। ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े नाम अब रडार पर हैं, क्योंकि उनकी टीमें प्लेऑफ़ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल की कप्तानी पर खतरा

दिल्ली कैपिटल्स (DC) में न सिर्फ टीम के नतीजे बल्कि कप्तान अक्षर पटेल का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है।

  • बल्लेबाजी: टॉप-5 में खेलने के बावजूद अक्षर ने 9 पारियों में महज 100 रन बनाए।
  • गेंदबाजी: उन्होंने 12 मैचों में केवल 36 ओवर फेंके। उनकी इकॉनमी (8.08) मतलब कि ही ठीक रही, लेकिन उनके इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं।
  • बदलाव की आहट: अगले साल टीम का मैनेजमेंट GMR से JSW के पास जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अक्षर का स्वतंत्र रूप से फैसले न ले पाना और कोचिंग स्टाफ (हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव) पर निर्भरता उनकी कप्तानी छीन सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत का फॉर्म रहा चिंता का विषय

लखनऊ (LSG) टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

  1. उन्होंने 11 मैचों में 138 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए।
  2. पूरे सीजन में उनके बल्ले से केवल 9 छक्के निकले, जो उनकी आक्रामक छवि के विपरीत है।
  3. टीम के बैटिंग ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में बार-बार बदलाव के फैसलों की भी कड़ी आलोचना हो रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहाणे का भविष्य अँधेरे में

KKR की ओर से अजिंक्य रहाणे पर भी कई सवाल खड़े हुए हैं। KKR मैनेजमेंट का यह दांव खास सफल नहीं रहा।

  • रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी शरुआती यानी की टॉप ओर्डर में वह आक्रामकता नहीं दिखा पाई, जो आधुनिक T20 क्रिकेट की जरूरत है।
  • रहाणे ने टूर्नामेंट के अब तक 11 मेचो में सिर्फ 237 रन बनाए है। एक ओपनर के लिहाज़ से ये आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। साथ ही में उनका स्ट्राइक रेट भी 133.15 का रहा है।
  • जहाँ अक्षर और पंत के बतौर खिलाड़ी टीम में बने रहने की संभावना है, वहीं रहाणे के IPL भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

Leave a Reply

Designed with WordPress