KKR Playoff Chances After RCB Defeat Can Kolkata Knight Riders Still Qualify for IPL 2026 Playoffs

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के प्लेऑफ़ की दौड़ में एक ज़बरदस्त वापसी की है, जो उनके पहले छह मैचों के बाद बहुत मुश्किल लग रही थी। वे बिना किसी जीत के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थे। हालाँकि, तीन बार की चैंपियन टीम ने पासा पलट दिया और लगातार चार मैच जीते।

अब लगातार 4 जीत के बाद सबको ऐसा लग रहा था कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िलाफ़ अजिंक्य रहाणे की सेना जीत जाएगी और पॉइंट्स टेबल में हंगामा होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा, जिससे प्लेऑफ़ तक पहुँचने का उनका रास्ता ज़्यादा ही मुश्किल हो गया।

इस हार के बाद, KKR पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है, जिसके 11 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ़ में पहुँचने के लिए टीम को गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

अब मान लो कि, KKR बाकी के तीन मुक़ाबले जीत जाती है तो?

तीन मुक़ाबले जीतने के बाद भी टीम को इस बात पर निर्भर रहना होगा कि, लीग में बाकी के मुक़ाबले में दूसरी टीमों ने कैसा प्रदर्शन किया है। KKR ज़्यादा से ज़्यादा 15 पॉइंट्स तक पहुँच सकते हैं। इससे पता चलता है कि, अब चीज़ें उनके अपने कंट्रोल में नहीं हैं।

KKR यह बर्दाश्त नहीं कर सकती कि, पंजाब किंग्स लीग में अपने बचे हुए तीन मैचों में से एक से ज़्यादा मैच जीते। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलेगी। अगर वे इन तीनों मैचों में से दो जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो वे प्लेऑफ़ में पहुँच जाएँगे। KKR यह भी उम्मीद कर सकती है कि, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन ख़ास ना रहे और टीम हार जाए। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम के लीग में दो मैच बचे हैं और अगर वे CSK-RCB के ख़िलाफ़ अपने दोनों मैच हार जाते हैं, तो लीग टेबल पूरी तरह से खुल जाएगी। इससे KKR को एक मौक़ा मिल जाएगा।

हालाँकि, इसके लिए CSK को भी LSG और GT से हारना होगा। मुक़ाबले में शामिल दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स को भी DC, LSG और मुंबई के ख़िलाफ़ अपने बचे हुए तीन मैचों में से दो में हारना होगा। अगर ये सभी चीज़ें KKR के पक्ष में जाती हैं, तो टीम प्लेऑफ़ में पहुँच सकती है, क्योंकि उनके कुल 15 पॉइंट्स हो जाएँगे, जबकि SRH 14, CSK 14 और राजस्थान भी 14 पॉइंट्स पर ही रह जाएँगे। संक्षेप में कहें तो, नाइट राइडर्स के लिए समीकरण थोड़ा पेचीदा है लेकिन उनके पास अभी भी एक मौक़ा है।

घरेलू मैचों का दौर शुरू

अभी KKR के लिए सबसे बड़ी अच्छी बात यह है कि, टीम अपने बचे हुए तीनों मैच अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेलेगी। इससे उन्हें काफ़ी आत्मविश्वास मिलना चाहिए, क्योंकि घरेलू परिस्थितियों में टीम का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है।

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from reviewwithraviii

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading