KKR के लिए IPL 2026 की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही है। हालाँकि शनिवार को ईडन गार्डन्स में KKR के फेन्स को एक ऐसी झलक मिल गई है की, वो ख़ुशी से झूम उठेंगे।
KKR नेट्स पर क्या हुआ?
Rev Sportz की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कैमरून ग्रीन’ जिन्हें पीठ की चोट की वजह से KKR के शुरुआती दो मैचों में सिर्फ़ बैटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था, वो टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स में बॉलिंग करते हुए दिखे है।
कैमरून ग्रीन का नेट्स में बॉलिंग करना KKR की टीम के लिए एक बड़ी बात है। जानकारी के तौर पर बता दे की, ग्रीन ने ईडन गार्डन्स में अभ्यास सत्र के दौरान बेहद सीमित गेंदबाज़ी की थी। ऐसे में शनिवार को उनका तीन ओवर का स्पेल उनकी रिकवरी की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिया था कि, पीठ की समस्या के चलते शुरुआती चरण में गेंदबाज़ी से दूर रहने के बाद ग्रीन को अपना वर्कलोड दोबारा तैयार करने में लगभग 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।
क्या यह टाइमलाइन उन्हें सोमवार को पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ होने वाले मैच में बॉलिंग करने देगी?
सोमवार को पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ होने वाले मैच में ग्रीन बॉलिंग करेंगे या नहीं, यह अभी पक्का नहीं है लेकिन आगे की दिशा साफ़ तौर पर पॉज़िटिव दिख रही है। यह सिर्फ़ एक खिलाड़ी के चोट से वापस आने की बात नहीं है। यह एक ऐसी फ़्रैंचाइज़ी की बात है, जो सच में IPL 2026 की शुरुआती मेचो से ही मुश्किल में है। KKR ‘IPL 2026’ टेबल में ज़ीरो पॉइंट्स और माइनस 1.964 के नेट रन रेट के साथ नौवें नंबर पर है। इसके अलावा दो बड़ी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सबसे नीचे है।
कोलकाता पहले मैच में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ 220 रन का बचाव नहीं कर पाए और फिर ईडन गार्डन्स में सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 227 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 161 रन पर ऑल आउट हो गए।
उन दो मैचों में KKR के बॉलर्स ने कुल मिलाकर 450 रन दिए हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि, ग्रीन के ओवरों के बिना कोलकाता की बॉलिंग लाइन-अप पर कितना प्रेशर रहा होगा। वरुण चक्रवर्ती ने SRH के ख़िलाफ़ सिर्फ़ दो ओवर में 31 रन दिए, जबकि ब्लेसिंग मुज़रबानी ने उस मैच में चार विकेट लेकर उम्मीद फेन्स में उम्मीद जगाई। कुल मिलाकर कोलकाता की बॉलिंग यूनिट कमज़ोर और अनुभवहीन दिखी है।
अंगकृष रघुवंशी बल्ले अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। SRH के खिलाफ 29 गेंदों पर उनकी 52 रन की पारी एक जुझारू पारी थी, जिसने असली कैरेक्टर दिखाया लेकिन सीनियर कोर ने उनके आसपास अच्छा परफॉर्म नहीं किया। अजिंक्य रहाणे को पहले ही अपने स्ट्राइक रेट और फील्ड में अपने टैक्टिकल फैसलों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ चुका है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सोमवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से होगा। टूर्नामेंट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में लगातार तीसरी हार कोलकाता के लिए बड़ी चिंता बन सकती है।
मथीशा पथिराना पर क्या अपडेट है?
कोलकाता नाइट राइडर्स कैंप से एक और अहम अपडेट सामने आई है। 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कोलकाता में मथीशा पथिराना के टीम से जुड़ने की संभावनाएं तेज़ होती दिख रही हैं, जिससे टीम को गेंदबाज़ी विभाग में मज़बूती मिलने की उम्मीद है।
पथीराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से NOC मिलना बाकी है लेकिन फ्रेंचाइजी के अंदर माहौल पॉजिटिव है, कि समय पर क्लीयरेंस मिल जाएगा। सोमवार को ग्रीन के बॉलिंग-फिट होने और पथिराना के गुरुवार तक आने के बीच KKR का पेस अटैक एक हफ्ते के अंदर बहुत अलग दिख सकता है।

Leave a Reply