Shah Rukh Khan King Movie Earns Huge 665 Crore Before Release and Creates History

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ अभी सिनेमाघरों में रिलीज होने से दूर है। हालांकि, इसकी चर्चा पहले से ही हर जगह हो रही है।

क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘किंग’ इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है।

‘King’ का बजट 500 करोड़?

अंदर की खबरों की मानें तो, फिल्म ‘किंग’ का बजट 500 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म ‘किंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसके चलते शाहरुख ने उन पर दिल खोलकर पैसे खर्च किए हैं।

ट्रेड पंडितों से आ रही खबरों के मुताबिक, 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 665 करोड़ कमा लिए हैं।

ऐसे में सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के कंधों पर बैठकर इतिहास का सबसे सफल डेब्यू करने जा रही हैं।

कैसे कमाए 665 करोड़ रुपये?

अगर आप सोच रहे हैं कि, फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही 665 करोड़ रुपये कैसे कमा लिए? तो हम आपको बता दें कि, इसके ओवरसीज राइट्स 175 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

यह किसी भी फिल्म को मिली सबसे ज्यादा रकम है। फिल्म ‘किंग’ से पहले किसी भी फिल्म के ओवरसीज राइट्स इतने पैसे में नहीं बिके हैं।

इसके साथ ही, फिल्म के डोमेस्टिक थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में और ‘किंग’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ रुपये और म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इन सबको जोड़ दें तो फिल्म ‘किंग’ की कुल कमाई 665 करोड़ रुपये हो गई है।

‘King’ क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएगी

शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘किंग’ सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के टीज़र को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

इसे देखकर लगता है कि, शाहरुख खान क्रिसमस 2026 पर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ देंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Designed with WordPress